Tuesday, October 20th, 2026

गाइडलाइन जारी: लखनऊ केजीएमयू और लोहिया में एमबीबीएस की कक्षाएं दो फरवरी से

 लखनऊ 
एमबीबीएस प्रथम वर्ष की कक्षाएं दो फरवरी से चालू होंगी। इसके लिए सभी-छात्राओं को बुला लिया गया है। केजीएमयू और लोहिया संस्थान प्रशासन ने कक्षाओं के लिए तैयारी तेज कर दी है। संस्थान परिसर में क्लास लगेंगी। इससे पहले प्रत्येक छात्र-छात्रा की कोविड जांच कराई जाएगी। क्वॉरंटीन भी किया जा रहा है। ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।

तैयारी पूरी
केजीएमयू में एमबीबीएस की 250 सीटें हैं। संस्थान की डीन डॉ. उमा सिंह ने बताया कि कक्षाएं चालू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। एक महीने का फाउंडेशन कोर्स भी खत्म हो गया है। अब सभी कक्षाएं कॉलेज में लगेंगी। उन्होंने बताया कि कोरोना जांच कराई जा रही है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा ताकि किसी भी तरह अड़चन न आएं।

मुख्य परिसर में रहेंगे नए छात्र
लोहिया संस्थान में एमबीबीएस की 200 सीटें हैं। प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह के मुताबिक दो फरवरी से कक्षाएं चालू करने का खाका तैयार कर लिया गया है। एकेडमिक ब्लॉक में कोविड प्रोटोकाल का पालन करने हुए कक्षाएं संचालित की जाएंगी। सभी छात्रों की कोरोना जांच कराई जा रही है। क्वॉरंटीन भी किया जा रहा है।

 

#लखनऊ केजीएमयू

Source : Agency

पाठको की राय